फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A criminal carrying a reward of Rs 25,000 was caught in an encounter.

Amethi News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Sun, 21 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 25,000 was caught in an encounter.
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के उरुवा जंगल में शनिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जगदीशपुर थाने की पुलिस को शनिवार शाम उरुवा जंगल में बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। एसओजी व कमरौली पुलिस को भी बुलाया गया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि जंगल में छिपे बदमाश नये का पुरवा निवासी जुनैद ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की फायरिंग में बदमाश जुनैद के पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि इलाज किया जा रहा है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि जुनैद 25 हजार रुपये का इनामी है, उसके ऊपर गो तस्करी सहित अन्य मामलों में अपराध दर्ज है। थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिली है। बदमाश का आपराधिक इतिहास है। अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed