फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A concrete bridge will be built on the Manorama river at a cost of 86 lakhs

Amethi News: मनोरमा नदी पर 86 लाख से बनेगा पक्का पुल

Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A concrete bridge will be built on the Manorama river at a cost of 86 lakhs
अमेठी सिटी। भादर विकासखंड में मनोरमा नदी पर पक्का पुल नहीं होने से ग्रामीण लकड़ी के पुल से आवागमन कर रहे हैं। इसके बाद भी भारी वाहनों के साथ ग्रामीणों को करीब पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। अब मनोरमा नदी पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से करीब 86 लाख की लागत से चेकडैम व पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन



अग्रेसर गांव के पास मनोरमा नदी पर ग्रामीणों ने करीब पांच साल पहले लकड़ी का पुल बनाया था जो बाद में सड़ गया। ऐसे में अब सोनारी के ग्राम प्रधान आशीष सिंह ने लकड़ी का एक अन्य पुल बनवाया है। हालांकि इस पुल पर भी पैदल व साइकिल से ही गुजरने की आजादी है। सोनारी गांव के प्रधान आशीष सिंह ने बताया कि मनोरमा नदी के पश्चिमी छोर पर सोनारी गांव का पुरवा विश्वासा और जोगियनवा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों को सोनारी मुख्य गांव में बैठक आदि के लिए व रामगंज बाजार आने-जाने में तकरीबन चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में लकड़ी का अस्थायी पुल बनवाया गया है, जिसका लाभ अग्रेसर, सोनारी सहित कई गांवों के लोगों को मिल रहा है। कहा कि स्थायी पुल बन जाने से ग्रामीणों की मुश्किल हमेशा के लिए आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





22 मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा होगा पुल
अग्रेसर व सोनारी के बीच बनने वाला पुल करीब 22 मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा प्रस्तावित है। इसका निर्माण कार्य लघु सिंचाई विभाग की ओर से किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता मो. जुबैर अहमद ने बताया कि इस पुल पर दो चार पहिया वाहन एक साथ निकल सकेंगे। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक अग्रेसर से भादर जाने के लिए लोग लकड़ी के पुल के सहारे सोनारी, जोगियनवा, सिंगठी होते हुए भादर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ से लोग पैदल व साइकिल से इस रास्ते रामगंज जाते हैं। जबकि दोपहिया व अन्य वाहन से करीब पांच किमी घूमकर जाना मजबूरी है।





चेकडैम से मिलेगी सिंचाई की सुविधा
मनोरमा नदी में बरसात के दिनों में पानी ज्यादा होता है, जबकि गर्मियों में पानी घट जाता है। मौके पर पुल के साथ ही चेकडैम का निर्माण प्रस्तावित है। चेकडैम बन जाने लोगों को सालभर खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसी के साथ भूमिगत वाटर रीचार्ज भी होगा, जिससे त्रिशुंडी औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे जलदोहन को संतुलित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed