फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A bridge will be built on the Moongatal drain at a cost of Rs 1.86 crore.

Amethi News: मूंगताल ड्रेन पर 1.86 करोड़ से बनेगा पुल

Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Moongatal drain at a cost of Rs 1.86 crore.
मूंगताल के इसी स्थान पर प्रस्तावित है पुल।  - फोटो : मूंगताल के इसी स्थान पर प्रस्तावित है पुल।
फुरसतगंज। बहादुरपुर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मूंगताल ड्रेन पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर से 1.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

मूंगताल ड्रेन पर पुल न होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों, व्यापारियों और तहसील व जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों को करीब 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भी कठिनाई होती है। बरसात के समय पानी बढ़ने पर आवागमन बाधित हो जाता है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव पर शासन ने 1.86 करोड़ रुपये से पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। पुल बनने से पूरे उदवत, बरडी, फेरी का पूर्वा, सराय महेशा, उमरी, रूहशाह का पूर्वा, मोहना बाराखां, परवर फरीदपुर और सिंघारिया सहित कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

छह माह में पूरा होगा काम
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर रमेश सिंह ने कहा कि पुल निर्माण की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था तय होने के बाद निर्माण शुरू होगा। छह माह में काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed