फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A 7 kg battery took away the happiness of a retired soldier's family

Amethi News: सात किलो की बैटरी ने छीन लीं सेवानिवृत्त फौजी के परिवार की खुशियां

Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A 7 kg battery took away the happiness of a retired soldier's family
संग्रामपुर के मडौली गांव में सेवानिवृत्त फौजी के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
अमेठी। संग्रामपुर के मड़ौली गांव में बुधवार सुबह हुए हादसे में सेवानिवृत्त फौजी नवरंग सिंह और उनकी पत्नी अनुसुइया की जान चली गई। झटका मशीन की सात किलो की बैटरी ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के वक्त घर पर मौजूद नवरंग की बेटी प्रीती और बहू ललिता सिंह धमाके की आवाज सुनकर बरामदे की ओर दौड़ीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन



हादसे के बाद सेवानिवृत्त फौजी के दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी। ऐसा लगा कि जैसे सिलिंडर फट गया हो। छोटी सी बैटरी से इतना बड़ा धमाका हो सकता है, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आशंका जताई गई कि चार्जिंग के वक्त गलत पिन लगाने की वजह से बैटरी में धमाका हुआ होगा। ग्रामीणों ने बताया कि 20 एंपियर की सूखी बैटरी अमूमन सात किलो की होती है।
विज्ञापन


हादसे की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी बुलाया गया। उनकी तफ्तीश में प्रथमदृष्टया गलत चार्जिंग की वजह से बैटरी फटने की बात ही सामने आई है। हालांकि, अफसर अभी इसको लेकर स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





2009 में चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे नवरंग
सेवानिवृत्त सैनिक नवरंग सिंह थल सेना में चालक के पद पर तैनात थे। 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखने लगे। घर पर सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था, लेकिन बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की चश्मदीद नवरंग की पत्नी ने ही मृत्यु पूर्व ये बात साझा की कि झटका मशीन की बैटरी फटने की वजह से हादसा हुआ।






गांव में पसरा मातम, चूल्हा तक नहीं जला
नवरंग सिंह और अनुसुइया की मौत के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। बहू ललिता सिंह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। नाती सक्षम और बेटी प्रीती भी सदमे में हैं। सरल स्वभाव के नवरंग सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद खेती-किसानी में लगे थे। हादसे के बाद गांव के किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला।





कब-क्या हुआ, हादसे की समय-रेखा
8:15 बजे : सेवानिवृत्त फौजी के घर पर तेज धमाका हुआ।
8:17 बजे : पत्नी अनुसुइया की चीख सुनाई दी।
8:20 बजे : मदद के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
8:25 बजे : घायल अनुसुइया को अस्पताल भेजा गया।
8:40 बजे : तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।
8:52 बजे : दो सिपाही पहुंचे।
9:10 बजे : अग्निशमन दल पहुंचा।
9:14 बजे : थाना प्रभारी संग्रामपुर पहुंचे।
9:18 बजे : सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
9:25 बजे : सेवानिवृत्त फौजी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
9:33 बजे : सीओ व फायर अधिकारी ने जांच शुरू की।
10:15 बजे : फोरेंसिक टीम ने जांच की।
01:05 बजे : अनुसुइया के मौत की खबर गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed