फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   984 directors elected unopposed in 108 committees

Amethi News: 108 समितियों में निर्विरोध निर्वाचित हुए 984 संचालक

Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
984 directors elected unopposed in 108 committees
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की 14 सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। चार बजे तक चले मतदान के बाद सभी स्थानों पर मतगणना का काम शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक चल रहा था।
विज्ञापन

जिले में 114 समितियों में संचालक के 1,026 पद हैं। छह मार्च से चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 108 समितियों में 984 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं तो 10 में आरक्षण के हिसाब से पर्चे ही नहीं दाखिल हुए। सिर्फ 14 सीटें ऐसी रहीं जहां एक से अधिक उम्मीदवार होने पर शनिवार को चार विकास खंडों की छह समितियों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके इसके लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेन्द्र सिंह ने बताया कि देर शाम तक सभी केंद्रों पर मतों की गिनती का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
चुनाव जैसा दिखा माहौल
शनिवार को बहादुरपुर विकास खंड की समितियों ओदारी, सराय महेशा, निगोहा व ब्रह्मनी में संचालक के लिए मतदान हुआ। ब्रह्मनी में सत्यवती अपने नाती की बांहों के सहारे केंद्र पर पहुंचीं और मतदान किया। मोहैया केसरिया समित के सदस्य पद के उम्मीदवार व मतदाताओं ने मतदान कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। संजय सिंह ने बताया कि बूथ पर दो उम्मीदवारों के मतदाताओं को कर्मचारियों ने छह निशान वाले बैलेट पेपर दे दिए। ऐसे में मतदाताओं को अपने उम्मीदवार का चुनाव निशान ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा निशान वाले बैलेट पेपर के मिलने के चलते अवैध मतों की संख्या में बढ़ोतरी जो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed