फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   97 objections filed in panchayat reservation

पंचायत आरक्षण में अब तक आईं 97 आपत्तियां

Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
97 objections filed in panchayat reservation
गौरीगंज (अमेठी)। डीएम की स्वीकृति के बाद बीते दो मार्च को पंचायत विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी की गई थी। सूची जारी होने के बाद से अब तक ब्लॉक मुख्यालयों तथा डीपीआरओ कार्यालय पर कुल 97 आपत्तियां दाखिल हुई हैं।
विज्ञापन

दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के बाद विभाग की ओर से आठ मार्च तक आपत्ति दाखिल करने की तिथि नियत की गई है। आपत्ति दाखिल करने के लिए सभी मुख्यालयों, जिला पंचायत तथा डीपीआरओ कार्यालय पर एक-एक कर्मचारी आपत्ति रिसीव करने के लिए नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि प्रधान पद आरक्षण के लिए भादर में 12, मुसाफिरखाना में सात तो डीपीआरओ कार्यालय में 58 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शाहगढ़ में एक तो सिंहपुर में दो आपत्ति मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक भेटुआ, शाहगढ़ व मुसाफिरखाना में एक-एक तो जिला पंचायत सदस्य पद पर भादर में एक तो डीपीआरओ कार्यालय में 13 आपत्तियां आई हैं। कहा कि सभी आपत्तियों को एकत्र किया जा रहा है।

नौ मार्च को सुबह 11 बजे तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय पर जमा आपत्तियों को डीपीआरओ कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। इसके बाद डीपीआरओ कार्यालय में सभी आपत्तियों को पदवार एकत्र कर डीएम की ओर से गठित निस्तारण कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। 12 मार्च तक सभी आपत्तियों को निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed