फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   965 land dispute solve

विशेष अभियान में निस्तारित हुए 965 भूमि विवाद

Tue, 18 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
965 land dispute solve
गौरीगंज (अमेठी)। छोटे-छोटे विवाद का त्वरित निस्तारण कर जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम के निर्देश पर पिछले दिनों चलाए गए विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान में जिले में 965 विवादों का निस्तारण हुआ। इसके बाद डीएम ने राजस्व कर्मियों को निस्तारित विवादों की नियमित निगरानी करते हुए ग्राम पंचायत में भूमि/अन्य विवाद रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में भूमि विवाद के बढ़ते प्रकरण व मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अरुण कुमार ने चारों तहसील में भूमि विवाद चिन्हित कर संयुक्त टीम गठित कर 24 जुलाई से 16 अगस्त तक भूमि विवाद निस्तारण विशेष अभियान संचालित करने को कहा था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर 643 पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने मुसाफिरखाना तहसील में 278, तिलोई तहसील में 233, गौरीगंज तहसील में 217 तथा अमेठी तहसील में 237 विवाद का मौके पर निस्तारण करवाया। चिन्हित भूमि विवाद निस्तरित करने के बाद ग्राम पंचायतों में रजिस्टर तैयार कर निस्तारित विवाद को अंकित करने के साथ ही अभियान के बाद सामने आने वाले विवादों का अंकन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर पर अंकित विवाद को सप्ताह में एक दिन संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करवाएगी। डीएम ने संयुक्त टीम को निस्तारित विवाद की निगरानी करते हुए दोबार कब्जा या विवाद करने वालों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम ने निस्तारित भूमि विवाद के कारण दोबारा शांति व्यवस्था बिगड़ने पर संबंधित राजस्व कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed