{"_id":"5fd4f9238ebc3e3eac38f6b1","slug":"947-complaints-pending-with-104-officers-amethi-news-lko554513032","type":"story","status":"publish","title_hn":"104 अफसरों के पास लंबित 947 संदर्भित शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
104 अफसरों के पास लंबित 947 संदर्भित शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में अफसर लगातार उदासीन बने हैं। शुक्रवार को एडीएम ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो 104 अफसर/कर्मी के स्तर पर 947 शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर एडीएम ने नोटिस जारी कर सभी से जवाब मांगने के साथ ही त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर समय से शिकायतें निस्तारित करने के साथ प्रदेश स्तर की रैकिंग में प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश चल रही है। लगातार निर्देशों के बावजूद अधिकारी/कर्मचारी पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में उदासीन बने हैं।
शुक्रवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने पोर्टल पर आईं और निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की तो जिले के 104 अफसरों व कर्मचारियों के पास संदर्भित 947 शिकायतें लंबित होने के साथ डिफाल्टर की श्रेणी में मिलीं।
विज्ञापन
अफसरों की ओर से निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता का फीडबैक हासिल कर जवाब देने को कहा है। एडीएम ने भविष्य में पोर्टल पर समय से संदर्भित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को नवंबर माह में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल पर नवंबर माह में 33,920 संदर्भित शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
इनमें 33,183 संदर्भित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया गया है। शेष 737 संदर्भित शिकायतें समय-सीमा के भीतर लंबित हैं। डीएम ने सफलता का श्रेय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की निगरानी कर रहीं एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा को दिया है।