फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   93 couples married in group marriage ceremony

वैदिक मंत्रों के साथ परिणय सूत्र में बंधे 82 जोड़े

Sat, 31 Jul 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
93 couples married in group marriage ceremony
02 : गौरीगंज : ब्लॉक परिसर में आयोजित सीएम सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को उपहार देते विधायक राकेश ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराने के लिए 2018 से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को गौरीगंज ब्लॉक में विवाह समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

समारोह में तहसील क्षेत्र के चिह्नित 82 जोड़ों ने विद्वान पंडित तो 11 मुस्लिम वर्ग के लाभार्थियों ने निकाह पढ़कर अफसरों की मौजूदगी में दांपत्य जीवन की शुरूआत की।
विज्ञापन

2017 में सूबे में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवार की पुत्रियों के विवाह के लिए संचालित व्यक्ति अनुदान योजना के साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की थी। फरवरी 2018 से लागू हुई योजना से प्रतिवर्ष गरीब परिवार को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में सीएम सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों का चयन करने के बाद विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शुक्रवार को भेटुआ व संग्रामपुर ब्लॉक के बाद शनिवार को गौरीगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विवाह कार्यक्रम के लिए चिह्नित गौरीगंज तहसीलक्षेत्र के अनुसूचित जाति 60 पिछड़ा वर्ग के 20 व सामान्य वर्ग दो तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 11 लाभार्थियों समेत 82 हिंदू नवदंपत्ति ने सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड बचाव के बीच आयोजित विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए तो कार्यक्रम में चिह्नित 11 अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने निकाह पढ़ाया।
विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, बीडीओ शशि तिवारी, एडीओ पंचायत ओम प्रकाश दुबे, एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद अहमद, गोकुल प्रसाद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी जोड़ों के खाते में 35 हजार रुपये अंतरित करने के साथ ही विवाह का प्रमाण पत्र व 10 हजार रुपये कीमत का गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को शासन के निर्देश पर जलपान व भोजन कराने के बाद विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed