फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   900 KGBV girl students will be proficient in computer education

कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगी केजीबीवी की 900 छात्राएं

Tue, 19 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
900 KGBV girl students will be proficient in computer education
02 : गौरीगंज : केजीबीवी में बनाई गई कंप्यूटर लैब में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 900 छात्राओं (प्रति स्कूल 100 छात्रा) की रुचि आईटी सेक्टर की तरफ करने के लिए उन्हें कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए इन स्कूलों में एचएएल ने अपने सीएसआर फंड से 1.41 करोड़ रुपये खर्च कर कंप्यूटर लैब बनवाया है। अन्य चार स्कूलों में भी लैब की स्थापना का प्रस्ताव एचएएल को दिया गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सभी ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित करता है। स्कूल में कक्षा छह से आठ तक बालिकाओं का प्रवेश करने के बाद उन्हें आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क ड्रेस, भोजन, पाठ्यपुस्तक के साथ अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन

स्कूल में पंजीकृत छात्राओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष करने के लिए कंप्यूटर शिक्षा देने की योजना बनाई गई है। कवायद सफल हो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने हिंदुस्तान एयरोनॉक्टिस लिमिटेड (एचएएल) को अनुरोध पत्र देकर सीएसआर फंड से नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल को कंप्यूटर लैब के साथ अन्य सुविधाओं की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की मांग पर एचएएल ने प्रस्तावित स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस करने की सहमति देते हुए प्रस्तावित कार्य पूरा कराया है। स्कूलों में कंप्यूटर लैब के साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होने के बाद स्कूल में पाठ्यक्रम के साथ कंप्यूटर शिक्षा देने की कोशिश को गति मिल गई है। स्
स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं होने पर विभाग ने राज्य परियोजना निदेशक से मंजूरी लेने के शिक्षकों की भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही शिक्षकों की तैनाती करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग केजीबीवी में पाठ्यक्रम के साथ ही छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में दक्ष करेगा। पाठ्यक्रम के साथ कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्राएं जहां स्वावलंबी बनेंगी वहीं उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
इन स्कूलों में हुआ निर्माण
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने बताया कि केजीबीवी गौरीगंज, शाहगढ़, जामो, जगदीशपुर, शुकुल बाजार, तिलोई, सिंहपुर व बहादुरपुर में 14.67 लाख रुपये प्रति स्कूल की दर से सीएसआर फंड से राशि मिली थी। उस राशि से आठों केजीबीवी में कंप्यूटर लैब के साथ चार-चार सेट प्रसाधन व स्नानागर का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही मुसाफिरखाना स्थित केजीबीवी में 24.11 लाख रुपये से कंप्यूटर लैब के साथ शयन हॉल और चार-चार सेट प्रसाधन व स्नानागर का निर्माण किया गया है।
चार केजीबीवी में भी लैब जल्द
अमेठी तहसील क्षेत्र में संचालित केजीबीवी अमेठी, भादर, भेटुआ व संग्रामपुर में चार-चार कंप्यूटर सेट स्थापित किए गए हैं। स्थापित कंप्यूटर से छात्राओं को कंप्यूटर संचालन के साथ प्रारंभिक जानकारी देते हुए कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष किया जा रहा है। इन स्कूलों में भी कंप्यूटर लैब स्थापना के लिए स्थान चयन के साथ एचएएल से समन्वय स्थापित कर सीएसआर फंड से निर्माण कराने की कोशिश चल रही है।
जल्द शुरू होगी कंप्यूटर क्लास
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि नौ केजीबीवी में कंप्यूटर लैब तैयार हो चुके हैं। बीएसए ने बताया कि संविदा पर शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साक्षात्कार व मेरिट के आधार पर शिक्षकों की तैनाती जल्द की जाएगी।

शिक्षकों की तैनाती करने के बाद पंजीकृत छात्राओं की शैक्षिक क्लास के साथ कंप्यूटर सामान्य क्लास संचालित की जाएगी। छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ तकनीकी शिक्षा व आत्मरक्षा में दक्ष करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जल्द ही सभी केजीबीवी में पंजीकृत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा व आत्मरक्षा में प्रशिक्षित कर उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed