फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   90 bigha crops submerged due to cutting of minor track in Amethi

Amethi News: अमेठी में माइनर की पटरी कटने से 90 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
90 bigha crops submerged due to cutting of minor track in Amethi
अमेठी में कटी नहर की पटरी।
तिलोई (अमेठी)। किसानों के लिए सिंचाई की नहर लाभदायक साबित होने के बजाय इन दिनों परेशानी का सबब बन रही है। कब माइनर की पटरी कट जाए, इसका कोई पता नहीं। 15 दिन में दूसरी शारदा सहायक खंड-28 से दौलतपुर-सिधारिया माइनर की पटरी सवितापुर के पास कट गई। पटरी कटने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई। रात की वजह से किसानों को जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह किसान खेत का नजारा देख सन्न रह गए। रात भर में करीब 90 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। किसान तेज बहादुर, मोहम्मद निसार, नरेश कुमार, गया प्रसाद, रामफेर, माताफेर, रामकुमार, शिवकुमार, नईम खेत पहुंचे तो चारों ओर पानी देख निराश हो उठे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी और पटरी बांधने की कवायद में जुट गए, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण असफल रहे। कटान की सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार कटान की वजह से करीब 70 बीघा गेहूं, 20 बीघा सरसों व मटर सहित अन्य फसल में पानी भरा है। किसानों का आरोप है कि मानक के अनुसार माइनरों की सिल्ट सफाई नहीं होने का खामियाजा आए दिन भुगतना पड़ रहा है। नहर में पानी छोड़ते ही कहीं पटरी कट जा रही है, तो कहीं पानी उफनाकर तबाही मचा रहा है, लेकिन जिम्मेदार मौन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाया जा रहा मरम्मत कार्य
अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि माइनर पटरी करने की सूचना प्राप्त हुई है। नहर में पानी बंद करवा दिया गया है। पानी का बहाव कम होते ही पटरी बंधवा कर दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed