{"_id":"5f15cfb38ebc3e9f720d20b1","slug":"9-new-corona-patient-amethi-news-lko53166337","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सात मजदूर समेत नौ कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सात मजदूर समेत नौ कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले से भेजे गए कोरोना संदिग्धों के सैंपल में नौ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही गायत्री प्रोजेक्ट कंपनी के कैंप कार्यालय के सात मजदूर, भादर ब्लॉक के गांव संसारीपुर का एक युवक व जामो ब्लॉक के देवनगर की एक महिला शामिल है। संक्रमितों में मजदूरों के अलावा एक स्थानीय हैं तो एक की ट्रेवल हिस्ट्री है। सभी को असैदापुर के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए शासन के प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले 363 कोरोना संदिग्धों के सैंपल पिछले 17 व 18 जुलाई को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे। इनमें से सभी की रिपोर्ट रविवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 354 लोग निगेटिव तो नौ पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में गायत्री प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा बनाए गए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाजार शुकुल स्थित भटमऊ कैंप कार्यालय के 125 मजदूरों की सैंपलिंग कराई गई थी जिसमें सात, जामो ब्लॉक की एक स्थानीय महिला तो भादर ब्लॉक का एक युवक शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार पॉजिटिव मिले लोगों में भादर के युवक की ट्रेवल हिस्ट्री है तो जामो ब्लॉक की एक स्थानीय महिला हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद पॉजिटिव मिले सभी नौ मरीजों को शहर के असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मिले मरीजों के गांव व मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद सोमवार को राहत व बचाव कार्य गठित टीमों की ओर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिले में कुल एक्टिव मरीज 31
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 347 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 315 ठीक तो एक की मृत्यु हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 31 है।
एक्सप्रेस-वे के अन्य मजदूरों की शुरू हुई सैंपलिंग
बाजार शुकुल। भटमऊ स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य करा रही गायत्री प्रोजेक्ट के कैंप कार्यालय के सात मजदूरों की रविवार देर रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन के कर्मचारियों ने कैंप के 125 मजदूरों की सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। फायर विभाग की ओर से कैंप कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है तो सफाई कर्मी वहां साफ-सफाई का काम कर रहे हैं।