फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   845 youth registered in the employment fair

Amethi News: रोजगार मेले में 845 युवाओं का पंजीकरण

Fri, 23 Jan 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
845 youth registered in the employment fair
 जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा शक्तिमान व्यावसायिक प्रशिक्षण सभागार में रोजगार मेला
जगदीशपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा शक्तिमान व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्देश्य 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। दोपहर दो बजे तक 845 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद देर शाम तक चली साक्षात्कार प्रक्रिया में 519 युवाओं का चयन परीक्षण किया गया। सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया की सूचना मोबाइल संदेश के माध्यम से देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



रोजगार मेले में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, गुरुग्राम, अयोध्या, भदोही सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से कुल 16 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें वाहन निर्माण, विद्युत उपकरण, वस्त्र और मोबाइल निर्माण क्षेत्र से जुड़ी नामी कंपनियां शामिल रहीं। कंपनियों ने आईटीआई, डिप्लोमा और अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का पंजीकरण कर उनकी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन




मेले में युवकों के साथ-साथ युवतियों ने भी भागीदारी की। पूरे हरिलाल गांव की रीता ने फरीदाबाद स्थित मोबाइल निर्माण इकाई में आवेदन किया है और उन्हें साक्षात्कार की सूचना मिलने की उम्मीद है। गांव की कांति देवी हाईस्कूल उत्तीर्ण होने के बाद रोजगार की तलाश में पहुंचीं, लेकिन न्यूनतम आयु मानक पूरा न होने पर उन्हें भी लौटना पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed