{"_id":"5e91e5518ebc3e6fd73c8e95","slug":"73-samples-sent-for-investigation-in-three-days-amethi-news-lko5173191105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में जांच के लिए भेजे गए 73 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में जांच के लिए भेजे गए 73 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अब तक कोरोना से पूरी तरह मुक्त जिले से तीन दिन (शनिवार को लेकर) में 73 लोगों के नमूने जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे गए हैं। इन नमूनों में से अब तक जिन 31 लोगों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली है उनमें सभी को कोरोना मुक्त (निगेटिव) बताया गया है।
विदेश की सैर करके लौटे तकरीबन सौ लोगों के अलावा पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रांतों या जिलों से अपने घर लौटे हैं। इनमें से करीब तीन हजार लोगों को जिले के 236 सेंटर पर क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना को लेकर बढ़ी जांच सुविधाओं व शासन की ओर से प्रति दिन 25 नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश मिलने के बाद पिछले दो दिनों में 69 (नौ अप्रैल को 26 व 10 अप्रैल को 43 नमूने लिए गए) नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी जिला अस्पताल में चार नमूने (गौरीगंज ब्लॉक से तीन तथा जामो से एक) एकत्र कर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे गए। डीएम अरुण कुमार के अनुसार नौ अप्रैल को भेजे गए सभी 26 व 10 अप्रैल को भेजे गए 43 नमूनों में से पांच की रिपोर्ट मिल चुकी है। जिन लोगों की रिपोर्ट मिली है उसमें सभी को कोरोना निगेटिव बताया गया है। शेष की रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि इसके पहले 18 व 26 फरवरी को एक-एक तथा 23 मार्च को एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट गई थी। इसके अलावा छह अप्रैल को पांच व सात अप्रैल को दो लोगों के नमूने भेजे गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।