{"_id":"5eca92498ebc3e908e027227","slug":"70-migrant-workers-reached-amethi-by-special-train-amethi-news-lko5230043187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन से अमेठी पहुंचे 70 प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन से अमेठी पहुंचे 70 प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही श्रमिक स्पेशल पर सवार 70 प्रवासी श्रमिक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतारे गए। प्रशासन ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए उन्हें भोजन का पैकेट उपलब्ध कराकर आरक्षित बसों से उनके घर पहुंचाकर होम क्वारंटीन कराया।
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो जिलों के 70 प्रवासी श्रमिक उतारे गए। शनिवार देर शाम करीब 9.40 बजे नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची।
ट्रेन पर अमेठी, सुलतानपुर के करीब 70 प्रवासी श्रमिक शामिल थे। यहां उतरे यात्रियों को उनके घर भेजने के लिए परिवहन निगम की बसों को लगाया गया था। एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ पीयूष कांत राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ जरूरी सूचनाएं अंकित की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्रियों को परिवहन निगम की आरक्षित बसों द्वारा राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर रवाना किया गया। सभी यात्रियों को होम क्वारंटीन का नोटिस दिया गया है।