फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   65 assistant teacher got joining letter

65 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र

Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
65 assistant teacher got joining letter
03 : गौरीगंज : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मंत्री ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित 65 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। वितरण कार्यक्रम बहादुरपुर ब्लॉक में आयोजित हुआ। नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69,000 शिक्षक भर्ती में रिक्त 6,696 सहायक अध्यापकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस प्रक्रिया के तहत जिले में 65 शिक्षक चयनित हुए हैं। जिले में शुक्रवार को बहादुरपुर ब्लॉक में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने पांच सहायक अध्यापकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया। शेष 60 शिक्षकों को वर्चुअल तरीके से नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रही है। प्रदेश में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

मंत्री ने शिक्षकों से कहा कि आप पूरी लगन व ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाएं, उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने भी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को संबोधित किया। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जिले में 65 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed