फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   636 beat constables will get smartphones

Amethi News: 636 बीट सिपाहियों को मिलेंगे स्मार्टफोन

Thu, 22 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 22 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
636 beat constables will get smartphones
अमेठी सिटी। अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही जिले के सभी बीट सिपाहियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बीट सिपाही घटनास्थल की सही समय में जानकारी अधिकारियों तक तुरंत पहुंचा सकेंगे। साथ ही वे आपराधिक गतिविधियों, विवादों और संवेदनशील हालातों पर बेहतर निगरानी रख सकेंगे। जिले के 18 थानों में कुल 636 बीट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के तहत इन स्मार्टफोन के जरिए बीट सिपाही लोकेशन टैग के साथ रिपोर्टिंग, फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। अभी तक ये सिपाही निजी मोबाइल से सूचनाएं साझा करते थे, लेकिन अब विभागीय मोबाइल मिलने से सूचना आदान-प्रदान तेज और सुरक्षित हो सकेगा। जिले के सभी थानों में बीटों का पुनर्निर्धारण कर लिया गया है। हर बीट सिपाही को अपने क्षेत्र में होने वाली अपराध संबंधी गतिविधियों, सामाजिक तनाव, जातीय या धार्मिक उन्माद जैसी स्थितियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन


थानावार बीट की सूचना
जिले के 18 थानों में कुल 636 बीट बनाए गए हैं। सबसे अधिक बीट गौरीगंज थाने में हैं। गौरीगंज में 61, जामों में 48, संग्रामपुर में 45, मोहनगंज व रामगंज में 44, जायस में 42, अमेठी व मुंशीगंज में 40-40, पीपरपुर में 39, जगदीशपुर में 37, बाजारशुकुल में 36, मुसाफिरखाना में 33, भाले सुल्तान शहीद स्मारक में 30, कमरौली, फुरसतगंज और शिवरतनगंज में 27-27 और इन्हौना में 26 बीट निर्धारित हैं, जिन्हें स्मार्टफोन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मिलेगा सभी को फोन
सभी थानों के बीट सिपाहियों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे। सूची विभाग को भेज दी गई है और वितरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे बीट सिपाहियों को सूचना देने और प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
- अपर्णा रजत कौशिक, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed