फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   63 investors looking for land

Amethi News: 63 निवेशकों को जमीन की तलाश

Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
63 investors looking for land
गौरीगंज (अमेठी)। 30 नवंबर को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन जगदीशपुर के संजय गांधी पॉलीटेक्निक में किया गया था। जिसमें 65 उद्यमियों ने 10.10 अरब रुपये का निवेश करने के लिए एमओयू हस्ताक्षर किया है। इसमें से दो निवेशकों ने उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं 63 उद्यमियों को जमीन की तलाश है।
विज्ञापन

जिले में रोजगार सृजन करने व विकास दर बढ़ाने के लिए निवेशकों को उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निवेशकों को ऋण पर अनुदान की व्यवस्था की गई है, जिससे वह सरलता से उद्योग स्थापित कर सकें। इन्वेस्टर्स समिट में 65 उद्यमियों ने 10.10 अरब रुपये का निवेश जिले में करने का अनुबंध किया है।
विज्ञापन

इनमें से नदीम अनवल इंजीनियरिंग को औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में पहले से ही जमीन का आवंटन हुआ था। इन्होंने उद्योग स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये के ऋण के लिए आवेदन कर दिया है। राजेश मसाला उद्योग ने 100 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया था। इन्होंने निजी भूमि पर भवन का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

63 उद्यमियों का पूरा विवरण निवेश मित्र पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इन सभी को औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी जमीन की तलाश है। जमीन मिलने के बाद भवन निर्माण व उद्योग लगाने की अन्य प्रक्रिया शुरू होगी।
औद्योगिक क्षेत्रों में खाली पड़े भूखंडों का आंकड़ा
औद्योगिक क्षेत्र - भूखंड (एकड़ में)
त्रिसुंडी - 104.83
कौहार - 48.45
जगदीशपुर - 61.48
उतेलवा - 187.83
टिकरिया - 78.93
कुल - 481.52
उद्योग स्थापित करने में लगेंगे यह अभिलेख
उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन का आवंटन कराना, उद्योग पंजीकरण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जीएसटी पंजीकरण, प्रदूषण व अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग का लाइसेंस, भवन का नक्शा आदि अभिलेखों की आवश्यकता होगी। प्रदूषण, अग्निशमन की अनापत्ति प्रमाण पत्र व विस्फोटक लाइसेंस, भवन का नक्शा आदि के साथ निवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके बाद जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा निवेशकों को समस्त अभिलेख दिलाने में सहयोग किया जाएगा।

यूपीसीडा अफसरों के साथ होगी बैठक
जिले में निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षर करने वाले उद्योमियों व यूपीसीडा के अफसरों को उद्योग बंधु की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। जहां पर उद्यमियों की आवश्यकतानुसार उन्हें जमीन आवंटन पर विचार होगा। - राजीव कुमार पाठक, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed