फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   57 thousand cheated in the name of saving the missing daughter from the case

Amethi News: लापता बेटी को मुकदमे से बचाने के नाम पर 57 हजार ठगे

Tue, 24 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
57 thousand cheated in the name of saving the missing daughter from the case
अमेठी सिटी। हैलो...मैं एसपी कार्यालय अमेठी से दरोगा प्रसाद बोल रहा हूं। आपकी बेटी दिल्ली के एक होटल में लड़के के साथ पकड़ी गई है। दिल्ली से लड़की को सकुशल लाना है और केस से बचाना है तो पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह कॉल गौरीगंज इलाके से लापता एक लड़की के पिता के पास 19 दिसंबर को आई थी।
विज्ञापन




फोन करने वाले की बात सुनकर पीड़ित पिता के होश उड़ गए। फोन करने वाले के झांसे में आकर पिता ने दिए गए मोबाइल नंबर पर चार बार में 57 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। लेकिन रुपयों की मांग बढ़ती रही। इस पर पीड़ित पिता को शंका हुई। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। वहां पता चला कि उस नाम का कोई दरोगा तैनात नहीं है। पुलिस ने पीड़ित से कॉल करने वाले पर दोबारा फोन मिलवाया तो फोन बंद मिला।
विज्ञापन



ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने केस दर्ज करवाया है। साइबर क्राइम टीम मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि मामले में खाता होल्ड करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed