फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   562 public grievances pending with 85 officers

85 अफसरों के पास 562 जनशिकायतें लंबित

Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
562 public grievances pending with 85 officers
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच अफसर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाह बने हुए है। बुधवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई तो 85 अफसरों के पास 562 जनशिकायत लंबित मिली। शिकायतें अनिस्तारित देख नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल शिकायत निस्तारित करते हुए जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ निस्तारण की प्रगति से शिकायतकर्ता को अवगत कराने के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल संचालित की जाती है। पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के साथ प्रतिमाह प्रदेश स्तर पर रैंकिंग की व्यवस्था बनाई गई है। फरवरी माह में जिले को प्रथम स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन भले ही सक्रिय हो लेकिन अफसर चुनावी सरगर्मी के बीच निस्तारण में लापरवाही बरतने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की तो 85 अफसरों के पास 562 जनशिकायत लंबित मिले। शिकायतें लंबित देख ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने पूरे मामले की जानकारी एडीएम राजकुमार दुबे को दी। शिकायत निस्तारण में रैकिंग प्रभावित होने तथा समय से शिकायत निस्तारित नहीं होने से नाराज एडीएम ने सभी अफसरों को नोटिस के साथ लंबित शिकातय का ब्यौरा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी को लंबित शिकातयों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही शिकायकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त कर निस्तारण आख्या लोड करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने शिकायत निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed