फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   5385 posts reserved of gram panchayat member

ग्राम पंचायत सदस्य के 5,385 पद आरक्षित

Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
5385 posts reserved of gram panchayat member
गौरीगंज (अमेठी)। डीडीसी, बीडीसी, ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख पद की अनंतिम आरक्षण सूची सार्वजनिक करने के एक दिन बाद रविवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी 8,620 पदों का आरक्षण जारी किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों के 5,385 पद अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिले के 13 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान की 682, डीडीसी की 36, ब्लॉक प्रमुख की 13 व क्षेत्र पंचायत सदस्य की 877 सीटों का अनंतिम आरक्षण शनिवार को सार्वजनिक किया गया था।
विज्ञापन

इन पदों का आरक्षण जारी करने के बाद विभाग ने जिले के 682 ग्राम पंचायतों के 8,620 वार्ड सदस्य का आरक्षण चार्ट तैयार किया। डीएम अरुण कुमार का अनुमोदन मिलने के बाद शनिवार देर रात इसे भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों में 961 पद अनुसूचित जाति की महिला, 1,245 पद अनुसूचित जाति, 854 पद पिछड़ा वर्ग की महिला, 1,051 पिछड़ा वर्ग व 1,274 पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के शेष 3,235 पद अनारक्षित रखे गए हैं।

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची सभी ब्लॉकों में चस्पा करा दी गई है। जिन्हें भी आरक्षण पर कोई आपत्ति हो वे 23 मार्च की शाम पांच बजे से पहले अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed