फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   51 lakh saplings will be planted in the district in the coming rainy season

आगामी वर्षाकाल में जिले में लगेंगे 51 लाख पौधे

Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
51 lakh saplings will be planted in the district in the coming rainy season
गौरीगंज (अमेठी)। अगले साल बारिश के मौसम में जिले में अलग-अलग स्थानों पर 51.03 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय ने 26 विभागों को लक्ष्य देते हुए पौधों की नर्सरी तैयार करनी शुरू कर दी है। वन विभाग 27.43 लाख पौधे रोपित करेगा।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पौधरोपण को ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
इसके मद्देनजर वन विभाग प्रतिवर्ष पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित करता है। भूमि के अधिक से अधिक भाग पर पौध रोपित कर हरा-भरा बनाने के लिए 2017 वर्षाकाल में निर्धारित 17,82,080 के सापेक्ष 17,68,302 पौधे रोपे गए थे। इसी तरह 2018 में 25,21,660 के सापेक्ष 26,26,827, वर्ष 2019 में 34,87,562 के सापेक्ष 35,30,316, वर्ष 2020 में 37,04,000 के सापेक्ष 37,33,902 तथा 2021 में 43,22,960 के सापेक्ष 43,44,405 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

वन विभाग का दावा है कि लगाए गए पौधों में से 85 फीसदी से अधिक जीवित हैं। इस साल एक करोड़ 26 लाख 43 हजार 224 पौधे लगाने के बाद आगामी वर्षाकाल में जिले में 51 लाख तीन हजार 140 पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। इसके बाद वन विभाग अकेले 27 लाख 43 हजार पौधे रोपित करने के साथ 26 विभाग को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित करते हुए पौधों की नर्सरी तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने कहा सहयोग करें लोग
प्रभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में रोपित पौधों की सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करते हुए आगामी वर्षा काल में लक्ष्य के अनुसार पौध रोपित करने की तैयारी चल रही है। पौधरोपण से जिले में लगातार वृक्षाच्छादित क्षेत्रफल बढ़ रहा है। पर्यावरण संतुलन में भी सुधार हो रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी ने लोगों से अधिकाधिक पौधे रोपित करने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed