{"_id":"67f0305a9aec9483a100ba1a","slug":"50-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-fire-amethi-news-c-96-1-ame1002-137751-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जली
Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। क्षेत्र के भीखीपुर गांव में शुक्रवार को गेहूं की फसल में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग देख किसानों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना दमकल को देते हुए किसान आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। समय से दमकल कर्मियों के नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश है।
भीखीपुर गांव निवासी अमीर हसन ने बताया कि दोपहर में गांव के एक युवक ने खेतों में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद शोर मचाते हुए अन्य किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग की लपटें देख मामले की जानकारी दमकल को देते हुए काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आग कई किसानों के खेतों तक फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ड्रम आदि में पानी लाकर, हरी डालियों, ट्यूबवेल आदि की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
आग से भीखीपुर व यूसुफनगर में अलग-अलग किसानों की 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व लेखपाल निर्मल कुमार ने बताया कि सभी किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
इन किसानों को हुआ नुकसान
भीखीपुर निवासी गोविंद प्रसाद चौरसिया, फरहद खान, नौशाद खान, अब्बास खान, मोहम्मद याहिया, अब्दुल हक, अकबर अली, मोहम्मद अकील खान, मोहम्मद आलम आदि की फसल आग में पूरी तरह जल गई।