फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   50 acres of wheat crop and residue burnt in fire

Amethi News: आग से 50 बीघे गेहूं की फसल व अवशेष जला

Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
50 acres of wheat crop and residue burnt in fire
जलती फसल को बुझाते हुए लोग
अमेठी/बाजारशुकुल/जामो। जिले के कई क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से 50 बीघे गेहूं की फसल और भूसा बनाने के लिए रखे डंठल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


जामो इलाके के अजबगढ ग्राम पंचायत के बलभद्रपुर सीवान में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं के अवशेष डंठल जलकर राख। किसानों ने बताया कि करीब 50 बीघे का गेहूं फसल का अवशेष जल गया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टिकरिया मजरे भौसिंहपुर निवासी दानपाल सिंह और बब्बन सिंह के खेत में बिजली तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।
शाहगढ़ इलाके के ढकहन का पुरवा मजरे गरथोलिया पक्की सड़क के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे टंडवा, उज्जैनी, भदीपुर, लोकीपुर, टेरी, लहुरी गरथोलिया गांव के लोगों के खेतों में आग पहुंच गई। किसान राम सुचित, मोतीलाल, सोना देवी सहित कई किसानों का गेहूं जलकर राख हो गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण करीब छह ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पा लिया। निधान सिंह का पुरवा मजरे पलिया में लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की डंठल में आग लगी। जहां ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जलती बीड़ी फेंकने से तीन बीघे गेहूं की फसल राख
बाजारशुकुल (अमेठी)। मवैया चौराहे के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात नशेड़ी द्वारा जलती बीड़ी गेहूं के खेत में फेंकने से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग पूरे शुकलन गांव निवासी ईश्वर चंद्र का तीन बीखे गेहूं जलाकर राख कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed