फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   5,568 liters of illicit liquor recovered, five arrested

19 लाख कीमत की 5,568 लीटर अवैध शराब बरामद

Thu, 03 Sep 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
5,568 liters of illicit liquor recovered, five arrested
अमेठी। एसओजी व अमेठी पुलिस के संयुक्त अभियान में कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में संचालित अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने बिक्री को जा रही तथा फैक्टरी में तैयार 5,568 लीटर शराब के साथ बड़े पैमाने पर शराब तैयार करने की सामग्री व उपकरण बरामद किया। मौके से पांच अभियुक्तों को बंदी बनाया गया जबकि तीन लोग छत से कूदकर भाग गए। पुलिस ने बरामद शराब, सामग्री, उपकरण व दो वाहनों को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ व शराब बनाने तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने एक अभियान चलाया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय एसओजी प्रभारी विनोद यादव व कोतवाल श्याम सुंदर ने प्रतापगढ़ जिले के देवरी बार्डर पर थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी शुभम अग्रहरि व इसी थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी रमेश अग्रहरि को बोलेरो जीप के साथ बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान जीप में 100 पेटी में कुल 960 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। पूछताछ में रमेश ने इस कारोबार में कई पार्टनर होने तथा पकड़े गए शुभम अग्रहरि के घर पर अवैध कारखाना चलने की बात स्वीकार की। सूचना पर पुलिस फोर्स शुभम के घर पर छापामारी की तो मौके से अमेठी थाना क्षेत्र के गांव कोहरा निवासी अर्जुन वर्मा, महमदपुर निवासी राजेश कुमार अग्रहरि तथा जिला प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव पचखरा निवासी नागेंद्र कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को देख फैक्टरी की छत से कूदकर तीन आरोपी पुलिस बल पर फायर करते हुए अंतू थाना के किठावर बाजार निवासी भीमसेन ऊर्फ राजू सिंह, थाना जगदीशपुर के गूगेमऊ निवासी आशीष गुप्ता तथा सुलतानपुर जिले के राजेश जायसवाल फरार हो गए।
फैक्टरी में तलाशी के दौरान पुलिस को 132 पेटी में कुल 1536 शीशी में 307 लीटर, 66 प्लास्टिक कंटेनर में कुल 3300 लीटर, पांच ड्रम में कुल 100 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। इसके साथ ही 1,350 रैपर वाह आरेंज, 1,355 बारकोड, नौरंज ब्रांड का छह डिब्बी कलर, 1,850 खाली शीशी, 1,750 ढक्कन, 75 खाली गत्ते, दो बंडल सेलो टैप, 3.200 किलो ग्राम यूरिया व एक अपाचे बाइक बरामद हुई।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि उन्हें जिले में ऐसे कारोबार के संचालन की सूचना मिलने पर टीमों को सक्रिय किया गया था। कहा कि बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 20 रुपये है। कहा कि यह लोग अमेठी समेत आसपास के कई जिलों में इसकी बिक्री करते थे। बताया कि तीन माह में जिले से ऐसे कारोबार का पूरी तरह से सफाया करने का लक्ष्य रखा गया है। बरामदगी करने वाली टीम को उनकी ओर से 25 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है। इस दौरान एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अमेठी पीयूष कांत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed