फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   47,473 candidates will give UP board exam

47,473 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

Sun, 16 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
47,473 candidates will give UP board exam
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा से जुड़े अफसरों ने रविवार को केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के स्टाफ व केंद्र व्यवस्थापक देर शाम तक सिटिंग प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर कुल 47,473 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में संस्थागत के 26,978 व व्यक्तिगत के 575 मिलाकर 27,553 तो इंटरमीडिएट में संस्थागत 19,162 व व्यक्तिगत 713 समेत 19,920 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए जिले के 81 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन लाल वर्मा व परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रों पर पहुंचे अधिकारियों ने सीटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, प्रसाधन, पानी सप्लाई व प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यकताओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक रविवार को पूरे दिन परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। डीआईओएस ने सभी केंद्र प्रभारियों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए छात्राओं की केंद्र पर प्रवेश के समय सघन तलाशी सिर्फ महिला शिक्षक से लेने के साथ बाहरी व्यक्ति का केंद्र पर प्रवेश किसी भी दिशा में नहीं होने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए नकल होने तथा गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 81 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,520 कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। सभी कक्ष निरीक्षकों को बुधवार शाम पांच बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा की शुचिता बनी रह सके इसके लिए पूरे जिले को चार जोन व 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी तहसीलों के एसडीएम अपने जोन के प्रभारी होंगे तो अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। चार अफसरों को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed