फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   45 thousand people faced power crisis

Amethi News: 45 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट

Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
45 thousand people faced power crisis
अमेठी सिटी। पीठीपुर और बाजारशुुकुल उपकेंद्र में पांच-पांच घंटे की बिजली कटौती से करीब 45 हजार लोग परेशान रहे। बारिश के बाद उमस बढ़ गई। इस बीच अघोषित कटौती से दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन



पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोरारी फीडर की आपूर्ति बुधवार रात करीब तीन बजे से बंद हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। ऐसे में इस उमस भरी गर्मी में करीब 25 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेई रवि कुमार ने बताया कि फाॅल्ट आने के कारण कोरारी फीडर ब्रेकडाउन हो गया था। सुबह मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र बाजारशुकुल के हुसेनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम पांच से रात 10 बजे तक बंद रही। इससे 20 हजार लोग गर्मी में बेहाल रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक सुरेश पासी ने ऊर्जा निगम के अफसरों से बात कर आपूर्ति दुरुस्त कराने की बात कही। जेई सद्दाम ने बताया कि लंबी लाइन होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। बाजारशुकुल कस्बे के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। जल्द रोस्टर के अनुसार आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed