फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   45 positive including five workers of Bhadar Block

भादर ब्लॉक के पांच कर्मी समेत 45 पॉजिटिव

Wed, 02 Sep 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
45 positive including five workers of Bhadar Block
अमेठी। जिले में मंगलवार देर रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 45 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मिले लोगों में पांच लोग सिर्फ भादर ब्लॉक के शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों में बचाव कार्य शुरू करते हुए उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एक साथ 45 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में जिन लोगों को पॉजिटिव बताया गया है उनमें भादर ब्लॉक के पांच कर्मी समेत इसी ब्लॉक के विभिन्न गांव के कुल 12 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अमेठी, सिंहपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक के तीन-तीन, भेटुआ ब्लॉक के छह, तिलोई के दो, जगदीशपुर के 11, गौरीगंज के चार तो मुसाफिरखाना ब्लॉक का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मरीजों को उनकी सुविधानुसार अस्पताल या होम आइसोलेट करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीमें बुधवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की मदद से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में करने में जुटी रहीं। संक्रमित क्षेत्र को सील करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था कराने के साथ लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, निकलने पर मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा है।

डीएम ने बताया कि मंगलवार रात तक जिले में कुल 1,260 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें छह की मौत हो चुकी है तो 978 इलाज के उपरांत सही हो चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 276 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed