फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   4412 cooks registration on E-shram portal

श्रम पोर्टल पर पंजीकृत होंगी 4,412 कार्यरत रसोइया

Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
4412 cooks registration on E-shram portal
गौरीगंज (अमेठी)। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शासन ने श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था बनाई है। योजना में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को भी शामिल किया गया है। योजना से रसोइयों को लाभान्वित किया जा सके, इसके लिए बीएसए ने सभी बीईओ को पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। बीएसए ने रसोइयों का पंजीकरण कराते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के 139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट स्कूल समेत 33 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत 4412 रसोइया कार्यरत हैं। कार्यरत रसोइया को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीती 28 अगस्त को शासन ने संगठित क्षेत्र के कर्मकारों में शामिल करते हुए संचालित योजना से लाभान्वित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

योजना से रसोइयों को लाभान्वित किया जा सके इसके लिए श्रम विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कराना आवश्यक है। रसोइयों को योजना से लाभान्वित किया जा सके, इसके लिए बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी बीईओ को पत्र जारी किया है। पत्र में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों से समन्वय स्थापित कर उनका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक, राशन कार्ड व फोटो प्राप्त कर उनकी मौजूदगी में जनसेवा केंद्र से श्रम विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद रसोइया की मौत होने की दशा में आश्रित को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना से दो लाख की आर्थिक सहायता तो स्वयं के साथ परिवार के सभी आश्रित को पांच लाख रुपये की चिकित्सीय सुविधा मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना से मिलेगी। बीएसए ने रसोइयों से पोर्टल पर पंजीकरण कराने की बात कहते हुए बीईओ को रसोइयों का पंजीकरण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed