{"_id":"6657a61ef5efc00cd80eb0d4","slug":"44-degree-temperature-fire-rained-from-the-sky-electricity-left-us-amethi-news-c-96-1-ame1002-119527-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 डिग्री तापमान : आसमान से बरसी आग, बिजली ने छोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 डिग्री तापमान : आसमान से बरसी आग, बिजली ने छोड़ा साथ
Thu, 30 May 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव कर गुजरती युवती
अमेठी सिटी। मौसम का मिजाज अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। न दिन में चैन मिल पा रहा है, न ही रात में सुकून। बुधवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। बदल झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोग घर से बाहर निकलने में कतराते रहे।
सड़कों पर 11 बजे से तीन बजे तक सन्नाटे जैसी स्थिति रही। बुधवार की सुबह से उमस भरी गर्मी व दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब दस बजे के बाद धूप बदन को झुलसाने लगी। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी चढ़ता चला गया। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। तपिश इस कदर बढ़ी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकले। पसीने से तर-बतर लोग छांव देखकर सुस्ताते नजर आए। पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। शाम पांच बजे तक चली गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान कर दिया। शाम छह बजे जब धूप की तपिश कम हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। बाजारों में लोगों की आवाजाही दिखाई दी। हालांकि रात में उमस से लोगों को पूरी रात रतजगा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 अधिक होकर 28.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। 7.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं संचालित हुई। बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा सामान्य गति से पूर्वी/ पश्चिमी चलने की संभावना है।
पशुओं को छाया वाले हवादार स्थान पर रखें
गर्मी का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। पशु चिकित्सकों के अनुसार ऐसे में पशुओं में पानी व नमक की कमी, भूख कम होना एवं कम दूध उत्पादन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए पशुओं को गर्मी से बचाने का प्रयास करें। चिकित्सकों ने दुधारू पशुओं को दोपहर से शाम पांच बजे तक छाया वाले तथा हवादार स्थान पर रखने की सलाह दी है। पशुओं को दिन में चार से पांच बार ताजा पानी पिलाना आवश्यक है।
रात में बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। बिजली विभाग का कहना है कि ओवर लोडिंग व ओवर हीटिंग से विद्युत संयंत्र कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जिससे ट्रिपिंग आदि की समस्या हो रही है।
मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक 12 घंटे के दौरान तहसील रोड फीडर पर सात बार तो जीजीआईसी रोड फीडर में तीन बार बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोगों की नींद खराब हो गई। जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन कटौती व ट्रिपिंग बड़ी समस्या बन रही है। गौरीगंज शहरी क्षेत्र स्थित उपकेंद्र से तहसील रोड व जीजीआईसी फीडर पर आपूर्ति दी जा रही है। मंगलवार शाम 7:38, 9:44, 10:58, 12:13, 1:49, 2:33 व सुबह 9:1 पर बिजली कटौती हुई। कोई भी कटौती 15 से 20 मिनट से ज्यादा नहीं हुई। घरों में इनवर्टर की सुविधा नहीं है, उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ा। जीजीआईसी फीडर में रात 8:29, 8:57, 7:26 पर कई कारणों से बिजली कटौती हुई। गौरीगंज एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि केबल शार्ट होने व अन्य कारणों से भी कुछ अवरोध हो रहा है।
सात दिनों तक 10 हजार की आबादी झेलेगी बिजली संकटभादर (अमेठी)। पीपरपुर विद्युत उपकेंद्र के पांच फीडरों में इंटरपोलिंग व जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में बुधवार से मंगलवार तक सात दिन तक करीब 10 हजार की आबादी को बिजली संकट झेलना होगा। यह कटौती प्रतिदिन सुबह छह से शाम छह बजे तक निर्धारित की गई है।
नरायनपुर, हीरापुर फीडर में बुधवार की सुबह 11 हजार केवी की लाइन खोल दी गई। जिससे कार्य समाप्ति होने तक दिन में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार लहना, पीपरपुर, भोजपुर फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य करते समय आपूर्ति दिन में बाधित रहेगी। जेई रवि सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के साथ दो पोल के बीच में नए पोल लगाए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।