{"_id":"5f089a608ebc3e635c77183f","slug":"35-injured-in-road-accident-amethi-news-lko530142993","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, 35 यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, 35 यात्री चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर कंजास गांव के समीप शुक्रवार पूर्वाह्न लखनऊ से वाराणसी जा रही काशी डिपो की बस सड़क पर मुड़ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। बाद में सभी को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
काशी डिपो की एक बस शुक्रवार को लखनऊ से वाराणसी जा रही थी। पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के कंजास गांव के समीप पहुंची थी कि अचानक हाइवे के डिवाइडर कट पर मुड़ रही एक ट्रक टकरा गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर ट्रक का चालक और परिचालक मौके से भाग निकले।
रोडवेज बस के चालक संतोष मिश्र निवासी थाना कहवा जिला मिर्जापुर और परिचालक गोठा दोहरी घाट निवासी राहुल राय से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वारिसगंज चौकी की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को रोड से हटवाकर किनारे कराया। बस के परिचालक राहुल राज ने बताया कि बस में 50 यात्री थे। जिनमें से 35 को मामूली चोटें आईं। बाद में सभी को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
इन्हें आईं मामूली चोटें
बस-ट्रक भिड़ंत में जिन यात्रियों को मामूली चोटें आईं उनमें अर्सिया, अर्मिया, अकरम, मोअज्जम, तस्लीमा, शाहजहां, जमाल खान, शबनम, सोनू, कृष्ण्देव मिश्र समेत 35 लोग शामिल हैं। बस चालक ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।