फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   33 serious patients found in the fair were referred

Amethi News: मेले में गंभीर मिले 33 मरीजों को किया रेफर

Mon, 07 Oct 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
33 serious patients found in the fair were referred
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। मेला ड्यूटी में लगे कई कर्मी नदारद रहे। मेले में कुल 2991 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में परीक्षण के बाद गंभीर मिले 33 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। मेले में करीब 50 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



जिले के सैठा पीएचसी पर प्रभारी डॉ. महेंद्र कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेला ड्यूटी में लगे फार्मासिस्ट प्रमोद मौर्य, स्टॉफ नर्स खुशबू यादव व प्रतिभा सीनी, एलटी एसबी कुशवाहा, एएनएम बबिता मिश्र व रीना पांडेय, सीएचसी सुमित कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रावती सिंह व सावित्री देवी मौजूद रहीं। वहीं, करीब 12:30 बजे तक मुख्य सेविका सोमवती, आशा संगिनी सरोज सिंह व चतुर्थ कर्मी जगदीश मौजूद नहीं दिखे। उस समय तक मेले में करीब 69 मरीज पहुंचे थे और करीब 15 मरीजों की 30 जांचें हो चुकी थीं। मेले में पहुंचीं बिट्टन देवी ने बताया कि यहां के कर्मियों का व्यवहार अच्छा नहीं है। कई बार अगर यहां इलाज कराने आइए तो कहा जाता है अब डॉक्टर उठ गए हैं, दवा नहीं मिलेगी। आज वह दवा लेने आई थीं। अंदर से दवा मिली है।
विज्ञापन



मल्हू ने बताया कि बाहर की दवा लिखी जाती है। मजबूरन मरीजों को बाहर की दवा खरीदनी पड़ती है। बुखार से पीड़ित मरीज बुजुर्ग श्रीपाल व मल्लूराम ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। जांच हुई है। दो घंटे बाद रिपोर्ट मिलेगी, उसके बाद चिकित्सक दवा लिखने को बताए हैं। इंतजार कर रहा हूं। बुजुर्ग मोहम्मद मुर्तुजा ने बताया कि काफी दिनों से वह बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। चिकित्सक को दिखाया। अभी जांच के लिए सैंपल दिया है। मरीज ननका देवी ने बताया कि दाद-खाज से वह काफी दिनों से परेशान हैं। कई बार यहां से दवा ली, लेकिन आराम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed