{"_id":"68c714ecba00f61b1206e400","slug":"32-patients-were-referred-to-chc-amethi-news-c-96-1-ame1008-148457-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 32 मरीजों को सीएचसी किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 32 मरीजों को सीएचसी किया रेफर
Mon, 15 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
जेठू मवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का उपचार करते डॉ. पीतांबर कनौजिया। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 3156 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 32 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:10 बजे मेले में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार, फार्मासिस्ट कंतलाल गौड़, लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम शालिनी व नीतू सिंह, संगिनी आशा पाल आदि मौजूद मिलीं। उस समय तक मेले में 21 मरीजों का इलाज हो चुका था। दो मरीजों की जांच हुई थी।
मेले में इलाज कराने पहुंचीं धनीजलालपुर निवासी प्रिया ने चिकित्सक को बताया कि साहब... कई दिनों से कान में दर्द हो रहा है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। धनीजलालपुर निवासी सुधा ने बताया कि करीब एक माह से पैर के तलवों में दर्द व जलन हो रही है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा दी।
विज्ञापन
पतरिया निवासी श्रीराम ने बताया कि लगातार कई दिनों से बुखार आ रहा है। बाहर से जांच व दवा कराई, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी है। उमरावसिंह का पुरवा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जुखाम, बुखार के साथ कमजोरी लग रही है। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दवा देने संग मौसम के प्रति सावधान बरतने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी में आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।