फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   318 children's toilets will be built for small children

Amethi News: छोटे बच्चों के लिए बनेंगे 318 बाल मैत्रिक शौचालय

Sat, 24 Feb 2024 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
318 children's toilets will be built for small children
अमेठी सिटी। छह साल तक के बच्चों के लिए बाल मैत्रिक शौचालय का निर्माण जिले के 318 आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। छोटे बच्चों के प्रयोग के लिए बेहतर यह शौचालय उनकी सुरक्षा के लिए भी खास हैं, जिसके लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभी तक सामान्य शौचालय की सुविधा है। प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बनाया गया शौचालय ही सभी इस्तेमाल कर रहे थे। अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से नए शौचालय निर्मित किए जाएंगे। बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अब आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ही छोटे बच्चों के लिए बाल मैत्रिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। शौचालय से ही जुड़ा मूत्रालय भी बच्चों के लिए निर्मित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक शौचालय निर्माण के लिए कुल 36,000 रुपये राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


छोटा होगा पैन, सुरक्षा का ख्याल
छोटे बच्चों के लिए बनाए जा रहे शौचालय को उनकी उम्र के अनुसार ही बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों की ट्वायलेट सीट, पैन का आकार छोटा होगा। वहीं मूत्रालय के लिए एक सामान्य छोटी सीट निर्मित की जाएगी। वहीं बच्चों को शौचालय के अंदर प्रकाश का समुचित प्रबंध किया जाएगा। डीपीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शौचालय के अंदर कुंडी के पास बाहर से खोलने के लिए जगह होगी, जिससे कोई बच्चा अंदर लॉक हो जाए तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed