फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   30 connecting roads will be paved with Rs 44 crore.

Amethi News: 44 करोड़ रुपये से 30 संपर्क मार्ग कराए जाएंगे पक्के

Mon, 29 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
30 connecting roads will be paved with Rs 44 crore.
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों से आवागमन में हो रही लोगों की परेशानी जल्द दूर होगी। इन संपर्क मार्गों को पक्का बनवाने की तैयारी चल रही है। लंबे समय से बदहाल 30 संपर्क मार्गों के सुधार का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेज दिया है। प्रस्तावित सड़कों की कुल लंबाई करीब 45 किलोमीटर तय की गई है।
विज्ञापन



इन कार्यों पर लगभग 44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़कें पक्की होने से करीब 150 गांवों के लगभग एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ०सड़कें वर्षों से खराब स्थिति में हैं। बरसात के मौसम में कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दो पहिया और चार पहिया वाहन बार-बार फंस जाते हैं।
विज्ञापन



प्रस्तावित नवनिर्माण से हालात में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने भेजे गए प्रस्ताव के जल्द मंजूर होने और इसके बाद कार्य शुरू होने की संभावना जताई है। एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सभी संपर्क मार्ग तय मानकों के अनुसार पक्के बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed