फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   30 chefs will showcase their cooking skills tomorrow

Amethi News: पाक कला में कल कौशल दिखाएंगी 30 रसोइयां

Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
30 chefs will showcase their cooking skills tomorrow
अमेठी सिटी। मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें अलग-अलग विद्यालयों में तैनात 30 रसोइयां प्रतिभाग करेंगी।जिले में 1,139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट स्कूल के अलावा 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक में अध्ययनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देशानुसार दोपहर का भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। एमडीएम की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्राधिकरण ने रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता कराने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले में कार्यरत 4,343 रसोइयों में से चिह्नित 30 रसोइयों (सभी 13 ब्लॉकों से दो-दो और चार नगरीय क्षेत्र से एक-एक) के बीच शुक्रवार को पाक-कला प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

शहर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में मेन्यू ऑन द स्पॉट लॉटरी के जरिए तय करते हुए स्थानीय स्तर पर ग्रहण किए जाने वाले भोजन को सम्मिलित किया जाएगा। इसमें अनाज, दाल, मौसमी सब्जी व अन्य पौष्टिक भोज्य पदार्थ को शामिल करते हुए रसोई में भोजन तैयार कराया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 30 रसोइयों के पाक-कला की छह बिंदुओं की जांच आठ सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी की ओर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले रसोइयों के साथ ही सभी 30 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्णायक समिति में रहेंगे 10 बच्चे
पाक कला प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में बीएसए, डीआईओएस, जीजीआईसी प्रधानाचार्य, गृह विज्ञान प्रवक्ता, किसी नामचीन होटल का चीफ कुक, स्वास्थ्य विभाग की एक महिला अफसर व खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी के अलावा अलग-अलग स्कूलों के कक्षा पांच से आठ तक के 10 छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम विजेता को मिलेगा 3,500 रुपये
जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रसोइयों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए शासन ने धनराशि आवंटित की है। इस धनराशि में से प्रथम विजेता को 3,500, द्वितीय को 2,500 और तृतीय को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार के अलावा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य शामिल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300-300 रुपये दिए जाएंगे। प्रतिभाग करने वाले रसोइयों को 300 रुपये का आवागमन भत्ता भी दिया जाएगा।



55 अंक की होगी प्रतियोगिता
रिसोर्स सेंटर पर आयोजित पाक कला प्रतियोगिता 55 अंक की होगी। इसमें भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता व सुरक्षा के प्रयोग पर 10-10 तो सभ्य व्यवहार पर पांच अंक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागी रसोइयों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार से सम्मानित करते हुए अन्य रसोइयों को भी बेहतर भोजन तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed