फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   3.85 lakh tiranga sold in amethi

लक्ष्य के सापेक्ष 3.85 लाख तिरंगा की हुई आपूर्ति

Wed, 10 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
3.85 lakh tiranga sold in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जिले में निर्धारित लक्ष्य 4.19 लाख के सापेक्ष अब तक 3.85 लाख तिरंगा झंडा की आपूर्ति मिल गई है। डीपीआरओ कार्यालय की ओर से ब्लॉक तथा विभागवार वितरण किया जा रहा है। अब तक 3.69 लाख झंडा वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराया जाना है। झंडा क्रय व वितरण कराने के लिए डीपीआरओ श्रीकांत यादव को नोडल नामित किया गया है। डीपीआरओ की ओर से जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 4.19 लाख के सापेक्ष आपूर्ति प्राप्त कर उसका वितरण कराने का काम किया जा रहा है। डीसी आरपी सिंह नामित संस्थानों से आपूर्ति मंगाकर ब्लॉकवार कर्मचारियों को बुलाकर वितरण करा रहे हैं। अब तक जिले को सभी श्रोतों से तीन लाख 85 हजार 950 तिरंगा झंडा की आपूर्ति मिल गई है। इसके सापेक्ष अब तक तीन लाख 69 हजार 234 झंडा वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बताया कि जैसे-जैसे उन्हें आपूर्ति मिल रही है वैसे-वैसे संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर वितरण किया जा रहा है। जिले के स्वयं सहायता समूहों से निर्धारित एक लाख झंडा की आपूर्ति मिल चुकी है। राज्य स्तर से निर्धारित दो लाख 31 हजार 400 के सापेक्ष अब तक दो लाख 10 हजार की आपूर्ति मिली है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से निर्धारित एक लाख के सापेक्ष 75 हजार 500 की आपूर्ति मिली है। सबसे कम खादी विभाग से आवंटित लक्ष्य पांच हजार के सापेक्ष अब तक महज 450 झंडे की ही आपूर्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं फहराए जाएंगे कटे-फटे व अपूर्ण झंडे
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में झंडों की आपूर्ति मिल रही है। कई झंडों में सिलाई छूट गई है तो कई कटे फटे व चक्र का निशान झंडे के बीचों बीच के बजाए किनारे छप गया है। फिलहाल वितरण के समय ही ऐसे झंडों को निकाल लिया जा रहा है। फिर भी यदि कोई झंडा बल्क में भूल से चला जाए तो ब्लॉक, ग्राम व विभाग स्तर से एक-एक झंडा वितरित करते समय उसे अलग रखने को कहा गया है। उन्होंने आम जनमानस से पूर्ण रूप से सही झंडे को ही फहराने की अपील की है। सामान्य झंडे 25 रुपये तो खादी के झंडे 325 रुपये में बिक्रय किए जाने हैं। किसी भी स्तर पर यदि इससे ज्यादा राशि वसूली जाए तो तत्काल संबंधित बीडीओ व उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें।

कर्मचारी कर रहे जागरूक
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि वितरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के आमजनों को झंडा फहराने के तरीके बताए जा रहे हैं। पंचायत कर्मी स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से लोगों को जागरूक करते हुए तिरंगा झंडा की महत्ता को भी विस्तार से बताने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed