फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   284 students leave b.ed entrance exam

284 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
284 students leave b.ed entrance exam
05 : गौरीगंज : शहर के रणंजय इंटर कॉलेज गेट पर मौजूद बीएड प्रवेश परीक्षार्थी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को जिले में नौ केंद्रों पर हुई। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रवेश के बाद सोशल डिस्टेसिंग के साथ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अफसरों के साथ सचल दल ने केंद्रों का जायजा लिया। पंजीकृत 3,482 अभ्यर्थियों में से 284 ने किनारा काट लिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से की गई तैयारियों के बीच शुक्रवार को अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में ए और बी, आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में ए और बी, गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में ए और बी, गौरीगंज के जीजीआईसी, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व अमेठी के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर दो पाली की परीक्षा में 3,482 अभ्यर्थियों के लिए इंतजाम किए गए थे। केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों को सैनिटाइज कराने के साथ मास्क देकर प्रवेश दिया गया। कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। आवंटित 3,482 अभ्यर्थियों में से 284 अनुपस्थित रहे।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। डीआईओएस, एएओ व जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में सचल दल के साथ एडीएम एसके सिंह व नामित अफसर लगातार निरीक्षण करते रहे। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed