{"_id":"5e4adb038ebc3ef29d3f2bfc","slug":"28-ill-after-eat-filaria-medicine-amethi-news-lko5090954135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। फाइलेरिया की दवा खाते ही शहर स्थित वार्ड नंबर एक के दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। दवा खाने के करीब एक घंटे बाद से लोगों को उल्टी, शरीर व सिर में दर्द तथा उलझन होने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। एंबुलेंस भेजकर सभी बीमार को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद सभी को वापस उनके घर भेज दिया गया।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग 17 से 29 फरवरी तक फाइलेरिया मुक्त अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने नगर पालिका के वार्ड नंबर एक माधवपुर में लोगों के घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई।
दवा खाने के बाद कुछ लोगों को उल्टी, शरीर व सिर में दर्द होने के साथ उलझन होने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल अधीक्षक आरके सक्सेना ने तत्काल मोहल्ले में एंबुलेंस भेजा। एंबुलेंस कर्मी बीमार लोगों को अस्पताल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज शुरू किया। हालांकि अस्पताल पहुंचे मरीजों में किसी की हालत गंभीर नहीं थी।
विज्ञापन
अस्पताल लाए गए ये लोग
एंबुलेंस से जिन लोगों को अस्पताल लाया गया उनमें रंजीत (30), रेनू (18), राजकली (50), अंश (6), माया (17), फुलाऊ (60), लक्ष्मी (10), सोनम (18), प्रिंस (2), काजल (12), शिवम (7), शुभम (10), शिवानी (5), नंदनी (11), अंजली (9), रेशमा (10), संजली (9), प्रभात (10), अंशिका (19), वर्षा (11), अंकुर (8), धीरेंद्र (12), माही (2), शालू (5), मंजू (35), अजय (15), राम मिलन (30), व सुनीता (17) शामिल थे।
कोई नहीं गंभीर : चिकित्सक
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. लईक ने बताया कि अस्पताल लाए गए किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। कहा कि जिनके भीतर फाइलेरिया के कीटाणु पहले से मौजूद होते हैं उन्हें दवा खिलाने के बाद उल्टी व चक्कर आना स्वाभाविक है। सभी को वायरल घोल के साथ आवश्यक दवाएं दे दी गई हैं।