फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2677 patients were treated at the fair

Amethi News: मेले में 2677 मरीजों का इलाज

Mon, 12 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
2677 patients were treated at the fair
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में 2677 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 25 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गोसाईगंज पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में सभी स्टाफ तैनात रहा। सुबह 11:58 बजे तक कुल 37 मरीज पहुंचे, जिनमें से 10 की जांच हो सकी थी। मेले में पहुंचीं अगहर गांव निवासी अमरपती ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पैर दर्द की समस्या से परेशान हैं। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन



सैदापुर निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि कमजोरी संग हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। जगजोतपुर निवासी गुलशेर अली ने बताया कि कई दिनों से सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ खांसी बनी हुई है। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। बताया कि चिकित्सक ने दवा देने संग मौसम व खानपान के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीथीपुर निवासी सुमित यादव ने बताया कि सर्दी, जुकाम के साथ हाथ में दाद हो गया है। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे थे, लेकिन आराम कम मिल रहा था। यहां मेले में चिकित्सक ने जांच कराई है। दवा देने संग चिकित्सक ने स्वच्छता व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई।



सीएमओ ने किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने ओदारी व कस्थूनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर स्टाफ मौजूद मिले। सीएमओ ने मरीजों का इलाज करने संग चिकित्सकों व कर्मियों को मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed