फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   26 arrest

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 26 गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
26 arrest
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की ओर से की जा रही सख्ती भी लोगों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। मंगलवार को भी पांच थाना क्षेत्र में 26 लोग अनावश्यक बाहर घूमते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोविड-19 का संक्रमण जिले को अपनी चपेट में नहीं ले सके इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला हरसंभव कोशिश में जुटा है। इसी कोशिश के तहत पुलिस न सिर्फ प्रतिदिन मुनादी के जरिए लोगों सेे अपने घरों में रहने की अपील कर रही है बल्कि अनावश्यक बाहर निकलने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है।
विज्ञापन

बावजूद इसके लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार देर शाम भी जिले के पांच थानों की पुलिस ने 26 लोगों (अमेठी पुलिस ने आठ, गौरीगंज व मुंशीगंज पुलिस ने छह-छह तथा संग्रामपुर व शिवरतनगंज पुलिस ने तीन-तीन) को अनावश्यक बाहर टहलते धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए सभी 26 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया। इसके बाद सभी को थाने से ही जमानत दे दी गई। एएसपी दयाराम ने बताया कि जिन पर केस दर्ज किया गया है उनके खिलाफ चार्जशीट जल्द ही कोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
गौरीगंज पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह, आशीष सिंह, इंद्र कुमार सिंह, शिवम, श्रीपाल व उमेश, मुंशीगंज पुलिस ने घिर्राऊ प्रसाद वर्मा, अमित कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रमाशंकर यादव, असलम व हरिशंकर शुक्ल, अमेठी पुलिस ने मनोज, विवेक सिंह, बद्री प्रसाद, लालजी, रोहित, अनूप कुमार, राजू व सतीश कुमार, संग्रामपुर पुलिस ने राकेश जायसवाल, तुलसीराम जायसवाल व रिंकू मिश्र तथा शिवरतनगंज पुलिस ने पारसनाथ, इकराम और मुमताज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed