फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,538 were treated at Arogya Mela

Amethi News: आरोग्य मेले में 2,538 का हुआ उपचार

Mon, 06 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
2,538 were treated at Arogya Mela
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को 30 पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच कर दवा वितरित किया।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए रोग को प्रारंभिक स्तर पर चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। रविवार को 30 पीएचसी पर आरोग्य मेले में 66 चिकित्सक व 391 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 308 बुखार पीड़ित के साथ 238 सांस के मरीजों के साथ ही मधुमेह के 147 मरीजों का परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक दवाई दी।
विज्ञापन

इसके साथ 220 गेस्ट्रो, 219 त्वचा रोग मरीजों का भी उपचार किया गया। मेले में 93 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करते हुए उन्हें प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानी बताते हुए आयरन व कैल्शियम का सेवन करने तथा नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड तैयार करते हुए मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेले में सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर की ओर से नामित चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग एवं चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाकर 73 लाभार्थियों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed