फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,345 patients treated at Jan Arogya Mela

Amethi News: जन आरोग्य मेले में 2,345 मरीजों का इलाज

Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
2,345 patients treated at Jan Arogya Mela
गंभीर बीमारी से ग्रस्त छह मरीजों को किया रेफर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को सभी सीएचसी पर 2,345 मरीज उपचार कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराई। मेले में आए मरीजों को कोविड संक्रमण से बचाव विधि की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेेले में नामित 62 चिकित्सक व 264 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 911 पुरुष, 1108 महिला, 326 बच्चे इलाज कराने पहुंचे। उपचार के दौरान गंभीर रूप से बीमार छह मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मेले में आए ऐसे 63 मरीजों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया जिनका अब तक नहीं बना था।
विज्ञापन

नामित चिकित्सकों ने मेले में आए लोगों को वर्तमान में फैल रहे कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए बचाव व सावधानी बताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मेले में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि रविवार को आयोजित मेले में मेले में बुखार पीड़ित 235, गेस्ट्रो पीड़ित 199, शुुगर के 214, बीपी के 166 स्किन के 220, गर्भवती 73 के साथ ही अन्य बीमारी से ग्रसित कुल 2,345 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में नामित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की हकीकत परखने के लिए सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कई सीएचसी का औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed