फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   23 Anganwadi buildings inaugurated

Amethi News: 23 आंगनबाड़ी भवनों का हुआ लोकार्पण

Thu, 05 Sep 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
23 Anganwadi buildings inaugurated
निकाली गई पोषण रैली
अमेठी सिटी। बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग की ओर से माह सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। समग्र पोषण थीम पर आधारित पोषण माह का शुभारंभ व जिले में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण लखनऊ से सीएम योगी ने किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कलेक्ट्रेट से जामो रोड तक जागरूकता रथ के साथ पोषण रैली निकाली गई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, डीएम निशा अनंत, सीडीओ सूरज पटेल ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 273.32 लाख की लागत से नवनिर्मित 23 आंगनबाड़ी भवनों का फीता काट कर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को खिलौने, प्रमाण पत्र व पोषण पोटली का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली प्रदर्शनी आदि के माध्यम से विभागीय योजनाओं के विषय में महिलाओं को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत अलग-अलग चरणों में एनीमिया की जांच, परीक्षण तथा निदान बच्चों की वृद्ध निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण की पढ़ाई सहित अन्य जन जागरूकता तथा कार्यक्रम अलग-अलग स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, सीडीपीओ संतोष गुप्ता, अरविंद व्यास, धर्मेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed