फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2.21 square km area increased in the district due to greenery. forest area

Amethi News: हरियाली से जिले में बढ़ा 2.21 वर्ग किमी. वन क्षेत्र

Wed, 22 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
2.21 square km area increased in the district due to greenery. forest area
अमेठी सिटी। जिले में पर्यावरण की दृष्टि से हरियाली क्षेत्र का बढ़ना काफी राहत देता है। जिले के वन आवरण क्षेत्र में करीब 2.21 वर्ग किमी. तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया कर रिपोर्ट में वन क्षेत्र में वृद्धि होने की बात कही गई है।
विज्ञापन




बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जिले में संचालित पौध रोपण अभियान का प्रभाव अब दिखने लगा है। जिले में गोमती नदी किनारे संग अधिकांश भू-भाग में उसरीली मिट्टी पर भी जिला प्रशासन ने हरियाली लाने की दिशा में बेहतर काम किया है। लगातार अभियान संचालित कर प्रत्येक वर्ष रिकॉर्ड पौधरोपण कर उनकी देख-रेख व्यवस्था सुनिश्चित कर जियो टैगिंग करवाते हुए निगरानी की गई। पौध रोपण अभियान में वन विभाग संग अन्य विभागों की सहभागिता करवाते हुए आम लोगों को भी अभियान से जोड़ा।
विज्ञापन



इसके चलते ही जिले में हरियाली बढ़ी तो वन क्षेत्र में भी इजाफा हुआ है। इसकी पुष्टि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की सर्वे रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्र 3060 वर्ग किमी.है। 2017 से पूर्व जहां जिले का वन क्षेत्र लगभग 145 वर्ग किमी था वह 2019 में 40 वर्ग किमी बढ़कर 185 वर्ग किमी हो गया है। जबकि 2021 की रिपोर्ट में वन क्षेत्र में वृद्धि नहीं होने की बात कही गई थी। 2023 में हुए सर्वे की रिपोर्ट में जिले में 208.13 वर्ग किलोमीटर में वन क्षेत्र होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में 4.57 वर्ग किलोमीटर में अति सघन वन है तो 3.12 वर्ग किलोमीटर में मध्यम वन और 64.80 वर्ग किलोमीटर में खुले वन क्षेत्र हैं। इसके अतिरिक्त अन्य कई स्थानों पर भी वन क्षेत्र तैयार हुआ है।



चार वर्ष में रोपित पौधों का आकंडा
वर्ष - वन विभाग - अन्य विभाग - योग
2021 - 23,03,335 - 23,68,950 - 51,25,130
2022 - 27,43,100 - 23,60,500 - 51,03,600
2023 - 21,45,012 - 24,13,070 - 45,58,082
2024 - 21,90,605 - 24,74,902 - 46,65,507



आगामी वर्षा काल में रोपित होंगे 43 लाख पौधे
डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में आगामी वर्षा काल में वन विभाग 20,02,400 और अन्य 24 विभाग मिलकर 23,62,160 पौधे रोपित करेंगे। बताया कि रोपित करने के लिए नर्सरी में पौध तैयार की जा रही है। जिले को हरा भरा बनाने संग पर्यावरण की दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए नियमित पौध रोपण के साथ निगरानी की जा रही है। भरोसा दिलाया कि 2025 के सर्वे में वन क्षेत्र वृद्धि में जिले के पहले स्थान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed