फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   22 special buses will run from tomorrow on Holi, traffic will increase

Amethi News: होली पर कल से चलेंगी 22 स्पेशल बसें, बढ़ेगा फेरा

Thu, 21 Mar 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
22 special buses will run from tomorrow on Holi, traffic will increase
अमेठी डिपो पर खड़ी बसें
अमेठी। होली पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 22 मार्च से एक अप्रैल तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय डिपो से दिल्ली सहित कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मऊ, प्रयागराज आदि स्थानों के लिए बसों 22 मार्च से नियमित बसों के अलावा होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू होगा। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

होली पर्व पर विभिन्न शहरों में रहने वाले परदेशियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से रोडवेज की नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसों का रूट तैयार किया गया है। 22 मार्च से एक अप्रैल तक नियमित बसों के अलावा 22 होली स्पेशल बसों का संचालन होगा। बस स्टेशन संचालन प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि अमेठी से दिल्ली के लिए अभी तक चार बसें संचालित होती थी। अब दो और बसों को होली स्पेशल सेवा के तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
इस रूट पर अब छह बसें संचालित होंगी। इसके अलावा नियमित और स्पेशल बसों को मिलाकर अमेठी-कानपुर के लिए छह, अमेठी-सुल्तानपुर- लखनऊ, लखनऊ-आजमगढ़- मऊ के लिए 10 बस, अमेठी-सुल्तानपुर-वाराणसी 4 बस, अमेठी-तिलोई-प्रयागराज-अयोध्या एक बस, अमेठी-संग्रामपुर-प्रयागराज-बहराइच दो बस, अमेठी-सुल्तानपुर-लखनऊ 5 बस, अमेठी-लखनऊ-शाहगंज के लिए दो बस, अमेठी सुल्तानपुर शटल के लिए तीन बस लगाई गई है। इधर, अनुबंधित तीन बसें अपने नियमित रूप पर चलेंगी। बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कल से होगा संचालन
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि होली पर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ आदि स्थानों के लिए कुल 22 होली स्पेशल बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। दो बसें चुनाव ड्यूटी में गई है। कहा कि पर्व में विषम परिस्थितियों को छोड़कर कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। 22 मार्च सुबह से होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।




इनसेट

चालक-परिचालक को मिलेंगे 400 रुपये प्रोत्साहन राशि

एआरएम ने बताया कि निर्धारित फेरे से अधिक फेरे लगाने व अतिरिक्त दूरी तय करने पर चालक व परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताया कि 22 मार्च से एक अप्रैल तक लगातार 10 दिनों में उन्हें 4150 रुपए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed