{"_id":"659af1b4b4c8a2ffb0007284","slug":"202-candidates-will-get-appointment-letters-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-11708-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 202 अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 202 अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र
Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। 12,460 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को काफी संघर्ष के बाद अब खुशी प्राप्त हुई है। शुक्रवार को हुई ओपन काउंसिलिंग में अलग-अलग जिले के 469 अभ्यर्थी शामिल हुए। लंबे संघर्ष के बाद नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद पूरी होने पर इन अभ्यर्थियों के चेहरे खिलखिला उठे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग भी रविवार को मेरिट तैयार कर रिक्त 202 पदों के सापेक्ष नियुक्ति पत्र वितरित करने की प्रक्रिया में जुटा है। सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2016 में 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिले में 382 शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन सिर्फ 118 की ही नियुक्ति हो पाई थी। मेरिट विवाद के कारण 264 शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। इसपर शिक्षक न्यायालय चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर दिसंबर माह में 264 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया थ, लेकिन इसमें 69 अभ्यर्थियों ने ही प्रतिभाग किया। बाकियों के लिए शुक्रवार को रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित ओपन काउंसिलिंग कराई गई। जिसमें अलग-अलग जिलों के सामान्य वर्ग के 155, ओबीसी वर्ग के 215, अनुसूचित जाति के 95 व अनुसूचित जनजाति के चार समेत कुल 211 पुरुष व 258 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
इन अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति दिया जाएगा। अवकाश होने के बावजूद रविवार को भी विभागीय कर्मी नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद शासन के आदेश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।