{"_id":"68ab5c83b306ef07de084d04","slug":"20-thousand-quintals-of-urea-received-shortage-will-end-amethi-news-c-96-1-ame1008-147074-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मिली 20 हजार क्विंटल यूरिया, खत्म होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मिली 20 हजार क्विंटल यूरिया, खत्म होगी किल्लत
Mon, 25 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में लंबे समय से चल रही खाद की किल्लत के बीच शनिवार और रविवार को दो प्राइवेट कंपनियों की रैक से 20,695 क्विंटल (43,020 बोरी) यूरिया पहुंच गई। इससे धान सहित अन्य फसलों की खाद जरूरत पूरी होने की उम्मीद जगी है।
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर इंडोरामा कंपनी की यूरिया रैक आई, जिसमें से 7,335 क्विंटल (16,300 बोरी) अमेठी जिले को आवंटित हुई। यह खेप केवल निजी थोक विक्रेताओं के माध्यम से दुकानों तक भेजी जा रही है। वहीं रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आईपीएल कंपनी की रैक रविवार शाम तक लग गई। इस रैक से 13,360 क्विंटल (26,720 बोरी) यूरिया जिले को मिली है। इसमें से 9,360 क्विंटल (18,720 बोरी) साधन सहकारी समितियों को और 4,000 क्विंटल (8,000 बोरी) निजी विक्रेताओं को दी जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को समितियों और अधिकृत निजी दुकानों के माध्यम से खतौनी के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में फिलहाल यूरिया का पर्याप्त स्टाक मौजूद है और इसी सप्ताह इफको कंपनी की एक और रैक आने की संभावना है। खेप पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अब खेतों में समय पर खाद डालना संभव हो सकेगा और फसल को नुकसान नहीं होगा।