फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,814 infected in Amethi won battle with Corona

जिले में 2,814 संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग

Sat, 07 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
2,814 infected in Amethi won battle with Corona
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। शुक्रवार रात आई 1,907 सैंपलों की रिपोर्ट में 1,903 निगेटिव तो बीएचईएल टाउनशिप में रहने वाले तीन तथा जामो ब्लॉक के एक गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पडने लगी है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन को शुक्रवार को अलग स्थानों से स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,907 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट देर शाम जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बीएचईएल टाउनशिप के रहने वाले तीन तो जामो विकास खंड के वर्रा गांव निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट में अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग तथा प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया।

कोरोना संक्रमितों की संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2,973 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,814 ठीक हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 132 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed