फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   190 children selected in the final phase of RTE

Amethi News: आरटीई के अंतिम चरण में 190 बच्चों का चयन

Sat, 29 Jun 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
190 children selected in the final phase of RTE
अमेठी सिटी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अंतिम चरण में 190 छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई हैं। आवेदन करने वाले 249 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों 40 को अपात्र पाया गया है। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में करीब 428 स्कूल के 3240 सीटों पर दाखिले होने हैं। पहले चरण में 119 स्कूल की 711 सीट पर दूसरे चरण में 145 स्कूल में 593 बच्चों का चयन हुआ है। तीसरे चरण में 763 बच्चों ने आवेदन किया था। जांच में 550 पात्र मिले, 231 विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किया गया।
विज्ञापन

लाॅटरी सिस्टम से चयन के दौरान 423 बच्चों का चयन अलग-अलग स्कूल में रिक्त सीटों पर हो गया। चौथे व अंतिम चरण के लिए आवेदन व जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को लाटरी सिस्टम बच्चों के चयन प्रक्रिया पूरी हुई। लाटरी सिस्टम से 190 बच्चों का चयन अलग-अलग निजी स्कूल में आरक्षित सीट पर हुआ। हालांकि , अभीतक 19 स्कूल में एक भी अभिभावक के आवेदन नहीं करने से सभी सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लॉटरी सिस्टम से आवंटित की गईं सीटें
जिला समन्वयक सामुदायिक प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच के बाद 190 छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। लॉटरी सिस्टम के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन प्राप्त कर प्रवेश दिलाते हुए निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। स्टेशनरी मद में भी अनुदान अभिभावक के खाते में अंतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार जांच के बाद हुआ चयन- बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिलाते हुए योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed